महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-6.O का हुआ शुभारम्भ
*:प्रेस नोट:-*
*दिनांक- 11.10.2026*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक बांदा*
*—————————————-*
*➡️महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-6.O का हुआ शुभारम्भ ।*
*➡️श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा के नेतृत्व में मिशन शक्ति 6.O के अन्तर्गत शहर क्षेत्र में निकाली गयी वृहद जागरुकता रैली ।*
*➡️साथ ही नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । साथ ही आमजन से किया गया संवाद ।*
*विवरण-* मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरुप प्रदेश में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.10.2026 को जनपद बांदा में *”मिशन शक्ति फेज-6.O”* अभियान का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस0 व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में वृहद मिशन शक्ति जागरुकता रैली का आयोजन किया गया । जागरुकता रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए महिला संबंधी अपराधों से बचाव, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन उत्पीड़न के प्रति सतर्कता, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई कैरियर काउंसलिंग के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई । साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया । इस दौरान मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
साथ ही नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा श्री राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया । इस दौरान रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । इस दौरान माँ दुर्गा के प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया तथा पंडाल आयोजकों को अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीजे संचालकों एवं आयोजकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन अथवा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक की जाएगी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रतिज्ञा सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा ।
बता दें कि शारदीय नवरात्रि के पर्व पर आगामी 10 दिनों के लिये विशेष मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान शुरु किया गया है जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाएगा । साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न आदि की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जाएगा ।
