आजमगढ़ सगड़ी से चाणक्य न्यूज़ इंडिया लाइव टीवी से आजमगढ़ मंडल ब्यूरो चीफ मंडल प्रभारी रिंकू सिंह की रिपोर्ट

0
WhatsApp Image 2026-08-06 at 5.02.34 PM

सगड़ी, आजमगढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा जनों द्वारा समरसता संकल्प अभियान के तहत “कलश बंदन यात्रा”का आयोजन किया गया है। कलश में उनके जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से मिट्टी लाकर यात्रा का आरंभ किया गया है ।कलश बंदन यात्रा लगातार हर जिलों के मंडलों में जा रही है ।गुरुवार को अजमतगढ़ मंडल के विभिन्न स्थानों पर यह यात्रा पहुंची।जिसमें मोहम्मदपुर लाटघाट से भरौली, देवपुर, कंजरादिलशादपुर से होकर अजमतगढ़ में जाकर समाप्त हुई। मंडल में पांच जगह हुए कार्यक्रम में अपार जनसमूह एकत्रित उपस्थित रहा।जगह-जगह पर आम जनमानस के साथ भाजपा के लोगों ने डॉक्टर अंबेडकर जी के मूर्ति माल्यार्पण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।मनीष मिश्रा भाजपा नेता ने भी लोगों को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को बताया।
मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा रविदास जी कर्मयोगी थे।संत, समाज सुधारक व दार्शनिक थे।वे निर्गुण विचारधारा के व्यक्ति थे। उनकी समरसता का मिशाल दिया था है।कर्म के साथ-साथ का अध्यत्म में भी अच्छी रुचि थी।इसी का कारण है कि उनके कठौता में गंगा जी का आना बताया जाता है।कबीर दास के समकालीन थे। उनका जीवन सामाजिक समरसता से भरा हुआ था ।इसीलिए भाजपा यह कार्यक्रम चल रही है। समाज में कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है ।छोटा काम करके भी शांति,समरसता, धार्मिकता का संदेश लोगों में देकर अपने व्यक्तित्व को निखारा।इस अवसर पर सचिन मिश्रा, फागू सोनकर, अशोक राम,पारितोष जायसवाल, राधेश्याम कन्नौजिया, जीतेन्द्र राम,हरिवंश, अरविन्द सिंह,सुनील कुमार,प्रभाकर प्रधान आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed