सुलतानपुर न्यूज़ रिपोर्टर उदय भान यादव कानूपुर पकड़ी संपर्क मार्ग पर जल भराव से राहगीर परेशान, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं, जिला प्रशासन मौन
सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के दूबेपुर ब्लॉक अंतर्गत कानूपुर ग्राम पंचायत में पकड़ी कानूपुर संपर्क मार्ग पर कानूपुर तिराहा के नज़दीक कानूपुर प्रधान लक्ष्मी नारायण तिवारी के घर के समीप हुए जलभराव से राहगीर परेशान, आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिला प्रशासन का जल भराव की तरफ़ ध्यान नहीं जा रहा है जिस स्थान पर जलभराव हो रहा है वहीं पर ग्राम प्रधान कानूपुर की सीमेंट मोरंग गिट्टी की दुकान है जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर ही भरा रहता है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कई बार तो मोटर साइकिल फिसल जाने के कारण लोग गिर जाते हैं और चोटिल भी हो जाते हैं कानूपुर के एक जिम्मेदार नागरिक लल्लन उपाध्याय ने इस जन समस्या को लेकर हमसे कहने लगे कि आप इस जन समस्या को मीडिया के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचाइए, जिससे इस समस्या का समाधान हो जाय और आम जन मानस को जल भराव से होने वाली दुर्घटनाओं से मुक्ति मिल जाए/
