गंजबासौदा रिपोर्ट: देवेंद्र रघुवंशी, जिला ब्यूरो लोकेशन: गंजबासौदा, विदिशा स्लग: गंजबासौदा की उमा यश अकादमी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
एंकर इंट्रो :
गंजबासौदा की उमा यश अकादमी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं को नई दिशा देने की बात भी सामने आई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी अभियानों से नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से संभव है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का सुरक्षित भविष्य तैयार किया जा सकता है।कार्यक्रम में मौजूद रहे लटेरी निवासी यूथ आइकन अभिषेक सुमन ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। सुमन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान में यूथ आइकन के रूप में काम कर चुके हैं। वे ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में प्रधानमंत्री से सीधे संवाद कर चुके हैं। युवा नेतृत्व में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति के ‘एट होम रिसेप्शन’ में भी आमंत्रित किया जा चुका है।
वीओ-1
उमा यश अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंक कानूनगो के पहुंचते ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बच्चों का यह आत्मीय स्वागत कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय के डायरेक्टर ब्रजेश रघुवंशी और प्राचार्या पूजा दांगी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर थाना प्रभारी संजय वेदिया, अंशुल पाराशर और अनुभव कटारे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अभिषेक सुमन ने प्रियंक कानूनगो से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन भी लिया। बच्चों और विद्यालय स्टाफ के साथ संवाद करते हुए उन्होंने युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया।

