Reports
बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 08 अगस्त 2026 को शुगर मिल रोड, बाराबंकी से ई-रिक्शा चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवा पुत्र कैलाश, सूरज पुत्र रामभरत कन्नौजिया, दोनों पक्का तालाब, थाना चिनहट, जनपद लखनऊ, और रामजीपाल पुत्र बृजलाल पाल, निवासी बिशुनपुरा, थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा संख्या UP 41 CT 1728, चार ई-रिक्शा बैटरियां, 350 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UP 41 BL 2228 बरामद किया है। यह तीनों आरोपी कोतवाली नगर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 575/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित हैं। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार यादव, आरक्षी सिद्धांत, आरक्षी राहुल और आरक्षी आशीष चौहान शामिल थे।
