जनपद सीतापुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाशो को 36 घंटों में मुठभेड़ के गिरफ़्तार किया
_राशिद खांन चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता, 36 घंटे में चेन स्नेचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार*
सीतापुर कोतवाली नगर क्षेत्र के लालबाग चौराहे पर 8 अगस्त को हुई महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के नेतृत्व में एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने आज कनवाखेड़ा अंडरपास के पास मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी *फरहान* और *कामिल* निवासी मैगलगंज, लखीमपुर खीरी हैं। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मौके से लूटी गई सोने की चेन के टुकड़े, 2 तमंचे, 4 जिंदा और 3 खोखा कारतूस व एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
