राशिद खांन चांद ब्यूरो हेड सीतापुर सीतापुर: कजियारा इलाके में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में 13 वर्षीय किशोर की मौत सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के पुराने सीतापुर स्थित कजियारा कमेले इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में 13 वर्षीय अयान उर्फ गोपी पुत्र आजाद और उसका 30 वर्षीय चचेरा भाई दानिश पुत्र नईम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत गेम पार्लर में लड़कों के बीच हुए झगड़े से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद सलीम नामक व्यक्ति के दो लड़कों ने अयान के साथ मारपीट की। परिवार द्वारा शिकायत करने पर दोबारा विवाद हुआ और चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से अयान को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
राशिद खांन चांद
ब्यूरो हेड सीतापुर
सीतापुर: कजियारा इलाके में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में 13 वर्षीय किशोर की मौत
सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के पुराने सीतापुर स्थित कजियारा कमेले इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद जमकर चाकूबाजी हुई।
घटना में 13 वर्षीय अयान उर्फ गोपी पुत्र आजाद और उसका 30 वर्षीय चचेरा भाई दानिश पुत्र नईम गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत गेम पार्लर में लड़कों के बीच हुए झगड़े से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद सलीम नामक व्यक्ति के दो लड़कों ने अयान के साथ मारपीट की। परिवार द्वारा शिकायत करने पर दोबारा विवाद हुआ और चाकू से हमला कर दिया गया।
गंभीर हालत में दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से अयान को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
