News
बाराबंकी: शौर्य प्रताप सिंह ने सहारनपुर में आयोजित स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में 25 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज कक्षा 6 के छात्र शौर्य की इस उपलब्धि पर उनके शारीरिक शिक्षक तौहीद हसन खान ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
शौर्य प्रताप आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं, जिनके पिता कृष्ण चंद्र सिंह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो बहनें और दो भाई हैं, और शौर्य सबसे छोटे सदस्य हैं। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार के लिए भी हुआ है, जिससे विद्यालय और जिले की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।
