विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड टिहरी की कप्तान पूरी टीम के साथ खुद सड़क पर, कांवड़ मेला में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच एसएसपी ने संभाली यातायात की कमान
मुनिकीरेती, ब्रह्मानंद मोड़, खारा स्रोत एवं भद्रकाली क्षेत्र में एसएसपी ने स्वयं ग्राउंड पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
🔹 जहां-जहां यातायात दबाव एवं जाम की स्थिति बनी, वहां स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।
🔹 ढालवाला-भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़, तपोवन एवं गरुड़चट्टी होते हुए नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों के रूट को प्रभावी ढंग से संचालित कराया।
🔹 पौड़ी पुलिस से समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया।
🔹 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को त्वरित रिस्पॉन्स एवं ग्राउंड पर लगातार मौजूद रहने के निर्देश।
श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी।
टिहरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद—आपकी सुरक्षित कांवड़ यात्रा हमारी प्राथमिकता।
