विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड एक ऐसा पल, जब देहरादून की बेटी का नाम दुनिया के मंच पर गूंजा… 🇮🇳❤️
जिस उत्तराखंड की पहचान आज भी अपनी पहाड़ों, सादगी और संस्कृति से होती है, उसी देवभूमि की बेटी पावनी छाबड़ा ने अब अपनी पहचान दुनिया तक पहुंचा दी। 👑✨
Miss Teen Tourism Globe 2026 का ताज सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि उन तमाम बेटियों के सपनों की जीत है जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखने का साहस करती हैं।
पावनी की यह कामयाबी उनके परिवार के साथ-साथ देहरादून और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का पल है। आज एक बार फिर साबित हुआ—पहाड़ की बेटियां सपने सिर्फ देखती नहीं, उन्हें दुनिया के सामने सच करके भी दिखाती हैं।
