विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड 🚩 कांवड़ यात्रा भी चलती रही और उद्योगों के पहिए भी नहीं रुके! 🏭🙏
पिछले कई सालों से कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में माल की आवाजाही प्रभावित होती थी। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन रोकना पड़ता था, श्रमिकों की छुट्टी हो जाती थी और जरूरी सामान की सप्लाई तक प्रभावित होती थी।
लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग रही। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर भगवानपुर और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया। कांवड़ यात्रा के दौरान भी फैक्ट्रियां लगातार चलती रहीं और माल की सप्लाई चेन बनी रही।
सबसे बड़ी राहत यह रही कि दिल्ली, गुरुग्राम और मानेसर से आने वाला सामान, जो पहले 8 से 10 घंटे तक का समय लेता था, अब करीब 3 घंटे में भगवानपुर पहुंचने लगा।
इसका सीधा फायदा उद्योगों के साथ-साथ वहां काम करने वाले लोगों को भी मिला। उत्पादन जारी रहा, ट्रांसपोर्ट चलता रहा और कामगारों को भी रोजगार मिलता रहा।
उद्यमियों के मुताबिक, इस बार एक तरफ आस्था की कांवड़ यात्रा आगे बढ़ती रही तो दूसरी तरफ उत्तराखंड के उद्योगों के पहिए भी चलते रहे। यही बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की असली ताकत है—जहां विकास और आस्था, दोनों साथ आगे बढ़ें।
दिल्ली-दून इकोनॉमिक कॉरिडोर ने इस बार सिर्फ सफर आसान नहीं किया, बल्कि उद्योगों की रफ्तार को भी बनाए रखा।
