ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग उपाध्याय उत्तर प्रदेश/ लखनऊ 11 अगस्त 2026 केशव ने कहा राहुल भागना नहीं
ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग उपाध्याय
उत्तर प्रदेश/ लखनऊ 11 अगस्त 2026
केशव ने कहा राहुल भागना नहीं
झूठ का तिलिस्म बुनना, निराधार आरोप लगाना और सच सामने आते ही मैदान छोड़कर भाग खड़ा होना – यही श्री राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति की असलियत है। इनका एक ही उसूल है – झूठ बोलो, शोर मचाओ और जब माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी तथ्यों के साथ जवाब दें, तो संसद छोड़कर चले जाओ।
समय गवाह है कि जब-जब कांग्रेस के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों के साथ खोला गया है, तब-तब पूरी पार्टी जवाब देने के बजाय भागने का रास्ता तलाशती नजर आई है। निराधार शोर मचाना इनकी फितरत बन चुकी है।
पीढ़ियों तक देश को लूटने और जनता को गुमराह करने वालों में इतना नैतिक साहस नहीं कि वे तर्कों का सामना कर सकें। देश अब कांग्रेस के झूठ, शोर और भ्रम की राजनीति को भली-भांति पहचान चुका है।
