हरगांव में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही हुए शामिल*
_राशिद खांन चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*हरगांव में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही हुए शामिल*
सीतापुर: आदर्श नगर पंचायत हरगांव द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगे की शान में मोहल्ला जहांगीराबाद स्थित मा0 काशीराम कालोनी में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी सीतापुर के आदेशानुसार 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मलिन बस्तियों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हुए कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश प्रेम की भावना को जागृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री *सुरेश राही* रहे। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान” का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करना है। हम सबके लिए राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है।
आदर्श नगर पंचायत हरगांव के चेयरमैन *गफ्फार खां* ने कहा कि यह अभियान 15 अगस्त तक निरंतर चलेगा। सभी लोग इसमें शामिल होकर सच्चे राष्ट्रभक्त बनें।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी *श्रीश्र मिश्र*, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री उदित वाजपेयी सहित सभी सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी का मन मोह लिया।
