उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा सहित पदाधिकारियों ने की मुलाकात पदाधिकारियों ने की मुलाकात

0
1002299862.jpg

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आगामी 4 सितंबर 2026 को लखनऊ के सहकारिता भवन में होने वाले पत्रकार सुरक्षा सेवा ऑल इंडिया रजिस्टर्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी से मुलाकात की।

:इस मुलाकात के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद खांन चांद, प्रदेश सचिव डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, लखीमपुर जिला अध्यक्ष मनीष वर्मा और उपाध्यक्ष अनुराग सहित समिति के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से राजभवन स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

रिपोर्ट:राशिद खांन चांद प्रदेश उपाध्यक्ष, पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed