सुलतानपुर न्यूज़ रिपोर्टर उदय भान यादव सरेआम सर्विस सेंटर में घुसकर फाइनेंसरों का आतंक, ऑटो-नकद लूटकर फरार

0
WhatsApp Image 2026-08-12 at 8.07.21 PM (1)

सुलतानपुर/अमेठी अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में कानून को खुली चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। यहां दबंग फाइनेंसरों ने सर्विस सेंटर का शटर बंद कर एक ऑटो चालक को बंधक बनाकर मारपीट की और उसकी गाड़ी समेत ₹20,000 नकद लूट लिए।

क्या है पूरा मामला
पीड़ित विनोद यादव पुत्र राम सेवक, निवासी ग्राम नौगिरवा, पोस्ट टिकरी ने थानाध्यक्ष मुंशीगंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि
दिनांक 11/08/2026, शाम करीब 7:00 बजे वह अपना थ्री-व्हीलर ऑटो UP 36 AT 9221 सर्विस कराने आराध्या मोटर्स, मुंशीगंज गया था।

इसी दौरान 4 से 5 अज्ञात लोग जो खुद को फाइनेंसर बता रहे थे, वहां पहुंचे। उन्होंने जबरन सर्विस सेंटर का शटर बंद कर दिया और विनोद यादव को गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी।

मैनेजर ने भी नहीं की मदद
शोर सुनकर जब सर्विस सेंटर का मैनेजर आया तो पीड़ित ने बताया कि गाड़ी की सिर्फ दो महीने की किश्त बकाया है और वह जमा करने को तैयार है। ऑटो में ₹20,000 नकद भी रखे हैं। लेकिन आरोप है कि मैनेजर ने मदद करने से मना कर दिया और कहा “ये फाइनेंसर हैं, इन्हें पुलिस भी नहीं रोक पाएगी।”
इसके बाद दबंगों ने ऑटो और उसमें रखा ₹20,000 नकद जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
कानूनी पहलू
प्रार्थना पत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि बिना पुलिस/कोर्ट की अनुमति के कोई भी फाइनेंस कंपनी मारपीट या जबरन वाहन नहीं छीन सकती। यह कृत्य सीधे डकैती और मारपीट की श्रेणी में आता है।
पीड़ित की मांग
विनोद यादव ने मांग की है कि 4-5 अज्ञात फाइनेंसरों और सर्विस सेंटर मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।आराध्या मोटर्स का CCTV फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान हो।लूटा गया ऑटो और ₹20,000 बरामद कराकर वापस दिलाया जाए।
पुलिस का रुख
अभी तक पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने RC और आधार कार्ड की कॉपी भी संलग्न की है। इस घटना के बाद मुंशीगंज क्षेत्र के ऑटो चालकों में दहशत है। लोगों का कहना है कि अगर सर्विस सेंटर जैसी सुरक्षित जगह पर भी ये हाल है तो आम आदमी कहां जाएगा सुरक्षा के लिए/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed