रिपोर्टर अभिषेक सिंह अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह पीड़ित पंकज सिंह के साथ उनके आवास गद्दोपुर गोसाईगंज
रिपोर्टर अभिषेक सिंह
अयोध्या
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह पीड़ित पंकज सिंह के साथ उनके आवास गद्दोपुर गोसाईगंज मैं आमरण अनसन पर बैठ गए है दिनेश सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी हरिओम पांडे संस्थापक ग्रामर्षि एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल गोसाईगंज प्रबंधक अंजू त्रिपाठी द्वारा गाटा संख्या 131 लगभग 12 बीघा गाटा संख्या 324 लगभग 3 बीघा नवीन परती गाटा संख्या 325 फार्म पाठशाला लगभग 10 बीघा जमीन पर दबंगई से कब्जा कर विद्यालय बनाया गया है जबकि ग्रामर्षी स्कूल की भूमि गाटा संख्या 202,219,223,224,225 जो स्कूल से लगभग 1 किलोमीटर दूर गांव के अंदर है एवं स्कूल चारागाह नवीन प्रति एवं फार्म पाठशाला सरकारी जमीन पर बना हुआ है यही नहीं महिला महाविद्यालय गद्दोपुर गाटा संख्या 104,106,109,110,189 नदी के अंदर है जिसको दिखाकर महिला महाविद्यालय की मान्यता ली गई है, पूर्व सांसद हरिओम पांडे एवं अंजू त्रिपाठी द्वारा अयोध्या जिला ही नहीं अंबेडकर नगर में भी 75 वर्षीय विधवा महिला नंदीका देवी पत्नी स्वर्गीय हीरालाल शर्मा का निर्माण अधीन रामनारायण गर्ल्स डिग्री कॉलेज आरीबपुर आलापुर अंबेडकर नगर जबरदस्ती ( 2019 से 2022 ) तक मात्र 3 साल के लिए एग्रीमेंट कराकर अंजू त्रिपाठी द्वारा जबरन कब्ज़ा किया गया है, यही नहीं भूतपूर्व वायु सेना अधिकारी जगदीश मिश्रा की भी जमीन पर कल्पना शिक्षण संस्थान का गेट जबरन मिश्रा जी कि जमीन की तरफ खोला गया है ! पंकज सिंह ने कहा कि न्याय के लिए जितना भी संघर्ष करना होगा उतना किया जाएगा एवं देश के राष्ट्रपति महोदया प्रधानमंत्री जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें ! जगदीश मिश्रा जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन किया कि पंकज अपने तीन छोटे बच्चे एवं पत्नी के साथ धरने पर बैठे हैं कृपया मामले कि गंभीरता को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द पंकज ही नहीं क्षेत्र की जनता के साथ न्याय करने की कृपा करें जिससे समाज में यह यह संदेश जाए कि शासन प्रशासन के लिए गरीब और अमीर सब एक बराबर होते हैं !
