जनपद सीतापुर हरगांव भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
_राशिद खांन चांद_
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*हरगांव में निकली “हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा” भव्य यात्रा, भाजपा ने पिपरा से निकाली तिरंगा यात्रा*
सीतापुर: आदर्श नगर पंचायत हरगांव द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत आज एक भव्य ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर “वंदे मातरम” व “भारत माता की जय” के जयकारों से पूरा हरगांव गूंज उठा।
यात्रा ऐतिहासिक गौरीशंकर बाबा सूर्य कुंड तीर्थ स्थल से शुरू होकर मेन चौराहा, अवध शुगर मिल, महोली तिराहा और नगर पंचायत कार्यालय होते हुए पुनः तीर्थ स्थल पर संपन्न हुई। मार्ग तिरंगे से सजाया गया था और जगह-जगह देशभक्ति के नारे सुनाई दिए।
यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष *रईश अहमद खां* की अगुवाई में “मिशन मोदी” के बैनर तले पिपरा वार्ड 8 से एक अन्य भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पिपरा मिल से होते हुए नगर पंचायत हरगांव कार्यालय पहुंची और नगर पंचायत द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री *सुरेश राही* ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। राष्ट्रध्वज के साथ सहभागी होना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। हर घर हर मन तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों की भागीदारी देश की एकता और अखंडता का संदेश देती है।
आदर्श नगर पंचायत हरगांव के चेयरमैन व नगर पालिका अध्यक्ष *गफ्फार खां* और अधिशासी अधिकारी *श्रीश्र मिश्र* ने कहा कि 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार खां ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
नगर पंचायत की ओर से आए हुए अतिथियों का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था भी की गई।
