अयोध्या। रिपोर्टर अभिषेक सिंह ♦️गुरु पूर्णिमा का पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
अयोध्या।
रिपोर्टर अभिषेक सिंह
♦️गुरु पूर्णिमा का पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
♦️अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
♦️भोर से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान और दान किया।
♦️मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
♦️आश्रमों और मठों में शिष्यों ने अपने गुरुजनों के चरण पखारकर पूजा-अर्चना की।
♦️श्रद्धालुओं ने गुरु को पुष्प, फल, वस्त्र और दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
♦️मंदिरों और आश्रमों में भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ।
♦️सनातन परंपरा में गुरु को ज्ञान का मार्गदर्शक और ईश्वर तक पहुंचाने वाला माना गया है।
♦️गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है।
♦️श्रद्धालुओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने और सदाचार का पालन करने का संकल्प लिया।
