*समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर पर लगाए पार्टी विरोधी होने के आरोप*
*कोतवाली थाना, जनपद सीतापुर*
*राशिद खांन चांद*
*ब्यूरो हेड, सीतापुर*
*समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर पर लगाए पार्टी विरोधी होने के आरोप*
सीतापुर: समाजवादी पार्टी के नगर से पूर्व विधायक *राधेश्याम जायसवाल* ने सपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष *शमीम कौसर* पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
चाणक्य न्यूज इंडिया चैनल से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि जिला अध्यक्ष विरोधी गतिविधियों वाले कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के प्रतिनिधि रहे *महेंद्र यादव* को सपा से सीतापुर जिला महासचिव बना दिया गया है।
राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि महेंद्र यादव ने सपा मुखिया *अखिलेश यादव* को मंच से अपमानजनक शब्द कहे हैं और मेरे खिलाफ भी गलत शब्दों का प्रयोग करते रहते हैं।
पूर्व विधायक ने इस नियुक्ति को गलत बताते हुए कहा कि “यह नियुक्ति हमारी व अन्य पदाधिकारियों की सहमति से नहीं हुई है। हम इसका विरोध करते हैं और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं को लिखित में भेजकर शिकायत कर इसका विरोध करेंगे।”
फिलहाल इस मामले में सपा जिला अध्यक्ष शमीम कौसर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
