सीतापुर के रिजर्व पुलिस लाइन्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
*राशिद खांन चांद*
*ब्यूरो हेड, सीतापुर*
सीतापुर के रिजर्व पुलिस लाइन्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
मंत्री ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज फहराया। पुलिस गार्द ने सलामी दी और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। संबोधन में मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा और कानून व्यवस्था में पुलिस का योगदान सराहनीय है। हमें निष्ठा और ईमानदारी से राष्ट्र सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। निरीक्षक कुलदीप कुमार गुप्ता, निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और उपनिरीक्षक सतीशचन्द्र को डीजीपी सराहनीय सेवा चिन्ह मिला। मु०आ० अमरेन्द्र कुमार द्विवेदी को प्रशंसा चिन्ह और स्क्रोल दिया गया।
पीआरवी 6062 टीम और दो पहिया पीआरवी 7700 टीम को बेहतर रिस्पांस टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। साथ ही 52 महिला पुलिसकर्मियों को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीएम, अपर एसपी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
