विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया सोशल मीडिया पर चलती ट्रेन में रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे के नियमों और सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे। विवाद बढ़ता देख उत्तर रेलवे ने इस मामले पर आधिकारिक सफाई दी है।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो किसी सामान्य यात्री कोच का नहीं, बल्कि एक विशेष सैलून कोच का है। संबंधित पार्टी ने 8 जुलाई 2026 को IRCTC के माध्यम से 3,08,580 रुपये का अग्रिम भुगतान कर इस कोच को व्यावसायिक रूप से बुक कराया था। यह विशेष कोच 10 जुलाई 2026 को पश्चिम एक्सप्रेस के साथ नई दिल्ली से बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) की एकतरफा यात्रा के लिए जोड़ा गया था।https://youtu.be/INDHvgGiOl4
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान सुरक्षा और परिचालन नियमों से कोई समझौता नहीं किया गया है।
