16 रुपए की सेल का ऑफर देने वाले 2 गिरफ्तार:ढाई घंटे पहले से जुटने लगी थी भीड़, रईस आलम ने कहा- लोग हुड़दंग करने लगे थे
कानपुर के अनवरगंज की आलम मार्केट में 15-16 अगस्त की रात 16 रुपये की सेल के दौरान मची भगदड़ के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार शाम मैकूलाल चौराहे के पास से सलमान आलम और रईस आलम को गिरफ्तार किया।
इधर, घटना में घायल लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
से बातचीत में चश्मदीद ने पूरी घटना बताई कि आखिर रात में कुछ ही मिनटों में हालात कैसे बेकाबू हो गए।
नौबस्ता से आलम मार्केट पहुंचे प्रांजुल वाजपेयी भी भगदड़ की चपेट में आ गए। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर पर भी चोट आई है। प्रांजुल ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली थी कि आलम मार्ट में 16 मिनट के लिए 16 रुपये में कपड़े और अन्य सामान मिल रहा है। इसी ऑफर के लिए खरीदारी करने के लिए वह आलम मार्केट पहुंचे थे।
