ग्राउंड रिपोर्ट प्रयागराज में बारिश से 5 हजार घरों में भरा पानी:कई मकानों में 6 फीट तक पानी, लोग बोले- क्या खाएं, कहां जाएं

0

प्रयागराज में सोमवार को 90 मिमी बारिश हुई। रविवार रात 1 बजे से शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक जारी रही। इससे 5 हजार से ज्यादा घरों में 4 फीट तक पानी भर गया। निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों को ऊपरी मंजिलों या छतों पर जाना पड़ा। घरों में रखे फ्रिज, सोफा, बेड और दूसरे सामान पानी में डूब गए।

शहर के करेली इलाके में खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूब गईं। अकेले करेली में करीब 200 कारें पानी में डूब गईं, जिन्हें शाम तक ठेलकर या टू-चेन की मदद से गैराज पहुंचाया गया। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा बाइक और स्कूटी भी पानी में डूब गईं, जिससे वे चलने लायक नहीं बचीं।

दैनिक भास्कर ने मोहल्ले के लोगों से बात की। मुंडेरा की उषा देवी ने बताया कि घर में पानी ही पानी नजर आ रहा है। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं। पानी भरने से खाना-पीना तक मुश्किल हो गया है। क्या खाएं, कहां जाएं, कुछ समझ नहीं आ रहा।

मुंडेरा में बच्चों ने हाथों में मोदी-योगी की तस्वीरें लेकर जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की। एक बच्चे ने कहा कि हम स्कूल नहीं जा पाए। वॉशरूम पानी में डूबे हैं और सीवर ओवरफ्लो कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed