ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग उपाध्याय लखनऊ उत्तर प्रदेश 19 अगस्त 2026
उत्तर प्रदेश निवेशकों का ड्रीम डेस्टिनेशन बन रहा है। सरकार के स्तर पर निवेशकों की सुविधा के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रमुख कंपनियों के सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने निवेशकों का प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया। सीएम ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 360 डिग्री का व्यापक परिवर्तन हुआ है। इसी बदलाव के कारण आज उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख और ड्रीम इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों और कंपनियों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश आएं और यहां अपनी औद्योगिक एवं कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करें। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि निवेशकों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

