गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की छह सड़कों की सौगात विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की बयार
गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा निरंतर विकास के नए आयामों को तय कर रही है। क्षेत्र के विकासशील विधायक एवं मध्यप्रदेश के संवेदनशील परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रतिनिधित्व में गाडरवारा विधानसभा में चहुमुखी विकास की बयार बह रही है। विधानसभा क्षेत्र के ढांचागत विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जा रही है और विकास कार्यों के निर्माण निरंतर जारी हैं। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 10 करोड़ की लागत की छह महत्वपूर्ण सड़कें स्वीकृत की गई हैं। जिसके अंतर्गत बाबई चीचली ब्लाक में बैरागढ़ से राजीव नगर तक 0.90 किमी सड़क, साईंखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सिरसिरी से हरिजन टोला तक 0.62 किमी सड़क, ढिगसरा से इंदिरा आवास टोला तक 1.40 किमी सड़क, अजंदा रोड से मुआर टोला तक 3.40 किमी सड़क, बरहटा से कहार टोला 1.45 किमी सड़क, तूंमड़ा से काछी टोला तक 1.45 किमी सड़क स्वीकृत की गई है, जिनकी लागत लगभग 10 करोड़ है। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को इन महत्वपूर्ण सड़कों की सौगात के लिए मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय उदय प्रताप सिंह के प्रति क्षेत्रीयजनों ने आभार व्यक्त किया है।
फोटो – मंत्रीजी 1
