चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए डा शाहनवाज ब्यूरो चीफ बिजनौर की रिपोर्ट बिजनौर में नए पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने संभाला पदभार, गॉर्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

0

बिजनौर। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई (आईपीएस) ने बिजनौर पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। जनपद आगमन पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में उन्हें सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

*2018 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई (के.के. बिश्नोई) ने संभल के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित होकर बिजनौर की कमान संभाली है। वे निवर्तमान एसपी अभिषेक झा का स्थान ले रहे हैं, जिनका तबादला गोंडा जिले में हुआ है।
*आईपीएस के.के. बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं और उन्हें एक तेजतर्रार व सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
इन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने फ्रांस (Paris School of International Affairs) से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में उच्च शिक्षा प्राप्त की और संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़ी परियोजनाओं में भी अपनी सेवाएं दीं।
* भारत लौटने के बाद यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस बने के.के. बिश्नोई बिजनौर से पूर्व संभल में एसपी तथा गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पदभार संभालने के बाद नवागत एसपी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत बनाए रखने की मुख्य प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed