जनपद सीतापुर। शातिर चोर गिरफ़्तार

0
1002342908.jpg

राशिद खांन चांद
ब्यूरो हेड सीतापुर
गंभीर चोरी का अनावरण: थाना कोतवाली नगर द्वारा 03 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नगदी ₹5,200/– बरामद
दिनांक: 22 अगस्त 2026 |
घटना एवं गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण:
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0182/2026 धारा 305(a)/317(2) B.N.S. से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की घटना से संबंधित कुल ₹5,200/- (पाँच हजार दो सौ रुपये) नकद बरामद किए गए हैं।
आज दिनांक 22.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 06/07.06.2026 की रात्रि में रसूलपुर के एक बंद मकान में चोरी करने वाले तीनों आरोपी रसूलपुर मोड़ के पास एक खाली प्लॉट में पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की नगदी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के रुपयों व ज्वेलरी को आपस में बांटकर खर्च कर दिया था तथा बरामद राशि उसी चोरी के बचे हुए पैसे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:
1. अंकित रैदास उर्फ छोटू (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र श्री राम खिलावन, निवासी मो0 पूर्णागिरी नगर, थाना कोतवाली नगर, जिला सीतापुर।
2. रामशंकर (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र श्री राम नरेश, निवासी ग्राम चैना, थाना रामकोट, जिला सीतापुर (हाल निवासी: सेक्टर 17 रोहिणी, थाना सेक्टर 7, नई दिल्ली)।
3. मानस शुक्ला (उम्र करीब 24 वर्ष) पुत्र श्री सुनील कुमार शुक्ला, निवासी मो0 घूरामऊ बंगला, लोहारबाग, थाना कोतवाली नगर, जिला सीतापुर।

बरामदगी विवरण:
अंकित रैदास उर्फ छोटू
₹ 1,600/-

रामशंकर ₹ 2,050/-
मानस शुक्ला ₹ 1,550/-
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
• उ0नि0 रामप्रकाश (थाना कोतवाली नगर, सीतापुर)
• कां० अमन कुमार
• कां० संजीव कुमार
• कां० मोहित बाबू
• कां० मोहित कुमार

आपराधिक इतिहास-
1.अंकित रैदास उर्फ छोटू पुत्र श्री राम खिलावन निवासी मो0 पूर्णागिरी नगर थाना कोतवाली नगर जिला सीतापुर ।
1. मु0अ0सं0 214/25 धारा 305(a)/317(2) BNS सिधौली सीतापुर
2. मु0अ0सं0 212/25 धारा 25(1बी) ARMS ACT रामपुरकलां सीतापुर
3. मु0अ0सं0 210/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) BNS रामपुरकलां सीतापुर
4. मु0अ0सं0 200/25 घारा 305 (a) BNS रामपुरकलां सीतापुर
5. मु0अ0सं0 201/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) BNS कमलापुर सीतापुर
6. मु0अ0सं0 200/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) BNS कमलापुर सीतापुर
7. मु0अ0सं0 199/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) BNS कमलापुर सीतापुर
8. मु0अ0सं0 102/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) BNS सदरपुर सीतापुर
9. मु0अ0सं0 135/25 धारा 305(a)/317(2)/317(4) BNS कोतवाली नगर सीतापुर
10. मु0अ0सं0 261/24 धारा 303(2)/317(2) BNS कोतवाली देहात सीतापुर
11. मु0अ0सं0 253/24 धारा 305 BNS कोतवाली नगर सीतापुर
12. मु0अ0सं0 696/23 धारा 382/411/504/506 IPC कोतवाली नगर सीतापुर
13. मु0अ0सं0 151/24 धारा 25(1B) ARMS ACT कोतवाली नगर सीतापुर
14. मु0अ0सं0 70/26 धारा 305/331(4)/317(2)BNS कोतवाली नगर सीतापुर
15. मु0अ0सं0 182/26 धारा 305(a)/317(2) BNS कोतवाली नगर सीतापुर

2. मानस शुक्ला पुत्र श्री सुनील कुमार शुक्ला निवासी मो0 घूरामऊ बंगला लोहारबाग थाना कोतवाली नगर जिला सीतापुर उम्र करीब 24 वर्ष।
1. मु0अ0सं0 498/24 धारा 3/25 ARMS ACT गड़ियांव लखनऊ कमिश्नरेट
2. मु0अ0सं0 182/26 धारा 305(a)/317(2) BNS कोतवाली नगर सीतापुर
3. मु0अ0सं0 63/22 धारा 307/506 भादवि कोतवाली देहात सीतापुर
4. मु0अ0सं0 250/22 धारा 25(1बी) ARMS ACT कोतवाली देहात सीतापुर
5. मु0अ0सं0 116/23 धारा 25(1बी) ARMS ACT कोतवाली सीतापुर
6. मु0अ0सं0 113/23 धारा 120बी/147/148/307/452/504/506 भादवि व कोतवाली सीतापुर धारा 7 दंडविधि (संशोधन) अधिनियम, 2013
7. मु0अ0सं0 148/18 धारा 147/148/323/504/506 भादवि थाना कमलापुर सीतापुर
8. मु0अ0सं0 45/19 धारा 307 भादवि कोतवाली नगर सीतापुर
9. मु0अ0सं0 732/20 धारा 323/435/504/506 भादवि कोतवाली नगर सीतापुर
10. मु0अ0सं0 115/21 धारा 323/435/504/506 भादवि कोतवाली नगर सीतापुर
11. मु0अ0सं0 774/20 धारा 160 भादवि कोतवाली नगर सीतापुर
12. मु0अ0सं0 198/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली सीतापुर
13. मु0अ0सं0 456/21 धारा 10 गुडां एक्ट कोतवाली सीतापुर
14. मु0अ0सं0 457/21 धारा 21/8 NDPS कोतवाली सीतापुर
15. मु0अ0सं0 644/23 धारा 25(1बी) ARMS ACT कोतवाली सीतापुर
16. मु0अ0सं0 223/26 धारा 115(2)/190/191(2)/191(3)/333 BNS कोतवाली सीतापुर
17. मु0अ0सं0 170/25 धारा 25(1बी) ARMS ACT व 109/351(2)/61(2) BNS कोतवाली देहात सीतापुर

*थाना मिश्रिख, जनपद सीतापुर* *राशिद खांन चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर* ### पैन कार्ड बनाने के नाम पर आधार कार्ड से धोखाधड़ी कर फर्जी सिम निकालने व बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 03 गिरफ्तार सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना मिश्रिख पुलिस व साइबर टीम ने पैन कार्ड बनाने के नाम पर ग्रामीणों के दस्तावेजों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामला थाना मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम खुर्शीदाबाद का है। पिछले कुछ दिनों से हरदोई जिले के रहने वाले कुछ युवक गांव में आकर ग्रामीणों को पैन कार्ड बनवाने का झांसा देकर उनके आधार कार्ड लेकर मशीन पर अंगूठा लगवा रहे थे। ग्रामीणों को शक होने पर उन्हें पकड़कर थाना मिश्रिख लाया गया। पूछताछ व जांच में पता चला कि अभियुक्तों ने करीब 65 से 70 ग्रामीणों के आधार कार्ड एवं बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर उनकी बिना जानकारी के सिम कार्ड एवं बैंक खाते खुलवा दिए थे। एक ग्रामीण को सिम लेने के दौरान जानकारी हुई कि उसके आधार नंबर से पहले ही एयरटेल का सिम जारी हुआ है, तब मामले का खुलासा हुआ। इस गैंग में शामिल – 1. करन कुमार पुत्र सागर सक्सेना निवासी पटेल नगर, माधोगंज, हरदोई 2. अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश निवासी फजलपुर, माधोगंज, हरदोई 3. हरिश्चन्द्र पुत्र सुरेश पाल निवासी जुटैला, बघौली, हरदोई 4. पिन्टू उर्फ मुनेन्द्र पुत्र चन्द्रप्रकाश निवासी मजिदपुरवा, बघौली, हरदोई 5. विकास पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी फजलपुर, माधोगंज, हरदोई इनमें से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। *बरामदगी -* एक पुराना रजिस्टर व पैन कार्ड बनाने की रसीद, चार मोबाइल फोन, एक बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन, तीन आधार कार्ड, एक लिखा स्टाम्प व एक सादा स्टाम्प। पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की भूमिका व फर्जी तरीके से खोले गए मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed