उर्फी रिज़वी की रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया गाजीपुर
जंगीपुर थाना क्षेत्र के मेहरअलीपुर उर्फ भंवरी गांव में लंबे समय से हो रहे कचरा डंपिंग के प्रकरण पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया, जिसके क्रम में आज मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार त्रिवेदी द्वारा कार्यवाही करते हुए जंगीपुर तथा नगर पालिका परिषद गाजीपुर टीम के संयुक्त प्रयास से आवागमन के रास्ते से जेसीबी मशीन के सहयोग से कूड़ा हटवाते हुए चूने का छिड़काव आदि कराते हुए ग्रामीणों के रास्ते को व्यवस्थित करा दिया गया है।

