मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत थाना परसा मलिक पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

0
WhatsApp Image 2026-09-10 at 4.02.53 PM (1)

शम्स तबरेज खान महराजगंज चाणक्य न्यूज इंडिया

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.00 अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को थाना परसा मलिक की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
थाना परसा मलिक की महिला आरक्षी अनुराधा शुक्ला की टीम द्वारा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय महदैया तथा मिश्रौलिया पुल पर भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा अधिकारों तथा सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जिन में 1090 ( महिला पावर लाइन) 181 (महिला हेल्पलाइन)
112 ( पुलिस आपातकालीन सेवा) , 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) शामिल है इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी, वन स्टाफ सेंटर, पास्को एक्ट एवं मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पंपलेट भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed