कवि सुमित मानधना ‘गौरव’ को सम्मान-पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड संजय कुमार गुप्ता जिला ब्यूरो देवरिया/

0
WhatsApp Image 2026-10-09 at 10.34.58 AM

उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ (खीरी) छोटी काशी कहलाई जाने वाली में कपिलेश फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘छोटी काशी गीत महाकुंभ’ में सूरत के युवा कवि ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। 2 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर 2026 तक स्वरचित गीत का यह विशाल आयोजन लगातार दिन-रात जारी रहा। जिसमें सभी ने अपने स्वरचित गीत पढ़कर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया।
कार्यक्रम में सूरत माहेश्वरी समाज के प्रतिभावान युवा कवि सुमित मानधना ‘गौरव’ ने भी भाग लिया। गौरव ने ‘मांगू जोरू मैं गुणवान’, ‘नेता बोलता है’, ‘रामचंद्र कह गए सिया से’, ‘राम रमैया गाए जा’, ‘तुमसे दूर रहना कातिलाना हो गया’, ‘जय ए आई देवा’, ‘करते हैं आप गुरुवर’, और ‘राम मेरे तुम सुन लो भगवन’ जैसे अपने लोकप्रिय व बेहतरीन गीतों की शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशेष बात यह रही कि सुमित मानधना ने इस बार अपना ही पिछला रिकॉर्ड जो की 24 मिनट काव्य पाठ का था तोड़ते हुए लगातार 37 मिनट तक काव्य पाठ किया और कुल 8 गीत एवं चार मुक्तक सुनाकर मंच लूट लिया। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ कवियों एवं आयोजकों ने उन्हें सम्मान-पत्र, स्मृति चिन्ह, मेडल और वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के काम में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *