नुक्कड़ नाटक बना सरकारी योजनाओं के प्रचार का माध्यम

0
WhatsApp Image 2026-10-09 at 3.54.15 PM

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाई केंद्र सरकार की उपलब्धियों

देवरिया जनपद के भाटपार रानी उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने रोचक संवाद, गीत-संगीत एवं नाट्य प्रस्तुति के जरिए सरकार की प्रमुख योजनाओं और उनके उद्देश्यों की जानकारी लोगों तक पहुँचाई।नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटल सेवाओं के महत्व को सरल भाषा में समझाया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे जनसंचार के माध्यम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुँचाई जा सकती है।


कार्यक्रम का समापन जनकल्याण, स्वच्छता, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय एवं संचालन मंडल महामंत्री आनंद पियूष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिचरण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष द्वय राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, नागेश पति त्रिपाठी, सेवा संकल्प अभियान के विधानसभा संयोजक सुशील कुमार शाही, प्राचार्य डॉक्टर सतीश चंद्र गौड़, सोमेश्वर नाथ तिवारी, मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, राजेंद्र जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, आनंद पीयूष उपाध्याय, अमित शाही, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा, गिरजा शंकर यादव, संतोष यादव,बिन्नू शाही,सत्येंद्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *