भाटपार रानी में जलभराव का संकट, मच्छरों के प्रकोप से जनता बेहाल

0
WhatsApp Image 2026-10-09 at 4.20.57 PM

जल जमाव व मच्छरों के प्रकोप से नगर पंचायत भाटपार रानी के नागरिक परेशान

देवरिया जनपद के नगर पंचायत भाटपार रानी के विभिन्न वार्डों में पिछले आठ माह से जल जमा होने के कारण वार्ड वासियों का दिनचर्या खराब हो चुकी है मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और तमाम तरह की बीमारियां फैल रही है इसके संबंध में विभिन्न वार्डों में मांग की गई
1- वार्ड नंबर 7 आर्य चौक
वार्ड नंबर 10 शिव मंदिर
वार्ड नंबर 4 चिक टोली
पिछले 8 माह से नाले के गंदे पानी से वार्ड वासी परेशान है उनके घरों तक पानी पहुंच चुकी है इस गंदे पानी में आना-जाना जीना दुश्वार हो चुका है इसके संबंध में तत्काल इस पानी का निकास करने का अनुरोध किया गया


2- विंध्यवासिनी कॉलोनी में पिछले दो माह से नाली और सड़क अधूरे कार्यों को तत्काल प्रभाव से बनाई जाए जिससे सुचारू रूप से रोड आगमन हो
4- वार्ड नंबर 5 जो बाजार से लाखोंपार जाती है जल जमाव होने के कारण आगमन बाधित है इसको तत्काल निर्माण कर इस रूट को चालू किया जाए
5- वार्ड नंबर 7 रानी पोखरा पर कर्मकांड के लिए स्नान घर का निर्माण किया गया है जो पारदर्शिता में है उसका बाउंड्री वॉल कर सुरक्षित किया जाए जिससे हमार नगर की माताएं बहने सुरक्षित स्नान कर सकें इसको तत्काल प्रभाव से निर्माण किया जाए
6- आगामी त्यौहारों को देखते हुए जैसे नवरात्र दशहरा दीपावली छठ पूजा पाठ प्रकाश की व्यवस्था की जाए सफाई पर विशेष अभियान चला कर स्वच्छ नगर बनाई जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *