बिलरिया में CM योगी का दौरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
बाजार के ग्राम बिलरिया में रहेंगे CM_Yogi..
सीएम के आगमन को लेकर तैयारियाँ तेज
डीएम और एसपी ने रेहरा बाजार में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा…
बलरामपुर जिले के रेहरा_बाजार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण एवं विकास खंड रेहरा बाजार में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास की सौगात देंगे।

कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से रेहरा बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, जनसभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी तैयारियाँ समयबद्ध, मानकों के अनुसार और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात एवं सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम रहें, जिससे आमजन को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
