त्योहारों की सुरक्षा को लेकर महाराजगंज पुलिस अलर्ट
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एएसपी ने पुरंदरपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त
चाणक्य न्यूज़ इंडिया, शम्स तबरेज खान महराजगंज यूपी।
दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
महराजगंज, 18 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने क्षेत्राधिकारी फरेंदा एवं थानाध्यक्ष पुरंदरपुर के साथ थाना पुरंदरपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों से किया संवाद
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
