श्रावस्ती ताल बघौडा में महानवमी पर हुई भव्य महाआरती, 15 सालों से सज रही है माता की चौकी।

0
1000217595.jpg

श्रावस्ती चाणक्य न्यूज़ ब्यूरो हेड श्रावस्ती तेज राम पाण्डेय

:-जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ताल बघौडा गांव में इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि का पर्व बेहद धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सनातन धर्म के पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने की परंपरा चली आ रही है, जो आज भी पूरी आस्था के साथ जीवंत है।
नवरात्रि के दौरान हर रात आयोजित होने वाले माता के जगराते में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। जगराते के दौरान निकाली जाने वाली भगवान की मनमोहक झांकियां भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं। पूरा क्षेत्र माता के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान है।
आज महानवमी के पावन अवसर पर पूजा पंडाल में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया। इस भव्य महाआरती और दर्शन के लिए आसपास के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ताल बघौडा पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले डेढ़ दशक से क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन लगातार भव्य रूप से चलता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *