महराजगंज कोल्हुई पुलिस ने 6 बोरी यूरिया खाद लावारिश हालत में किया बरामद

0
1001831461.jpg

महराजगंज: कोल्हुई पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद की यूरिया खाद की 6 बोरियां, कस्टम विभाग को सौंपा

चाणक्य न्यूज़ इंडिया शम्स तबरेज खान महराजगंज।

महराजगंज, 18 अक्टूबर 2026। महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई पुलिस ने चेकिंग के दौरान लावारिस अवस्था में भारतीय यूरिया खाद की छह बोरियां बरामद की हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद खाद को कस्टम कार्यालय, नौतनवां के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 18 अक्टूबर को थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल अमित यादव द्वितीय क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे चंदनपुर पेट्रोल पंप के बगल वाले रास्ते पर छह बोरी भारतीय यूरिया खाद लावारिस हालत में मिली।

पुलिस टीम ने खाद को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए खाद को कस्टम कार्यालय, नौतनवां को सौंप दिया गया।

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल अमित यादव द्वितीय शामिल रहे।

महराजगंज पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *