शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, युवा गिरफ्तार

0
1001833819.jpg

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, युवक गिरफ्तार

चाणक्य न्यूज़ इंडिया शम्स तबरेज खान महराजगंज उत्तर प्रदेश।

महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में घुघली थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोपी इरफान पुत्र वोहाब पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया था। इस मामले में घुघली थाने में 17 अक्टूबर 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 254/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए घुघली पुलिस ने आरोपी इरफान (26) निवासी सुधयानी, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव और मुख्य आरक्षी सत्यपाल यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *