महराजगंज घुघली थाने का मिशन शक्ति केंद्र,बना सर्जिकल स्तरीय मॉडल केंद्र , महिलाओं को किया जागरूक

0
1001837058.jpg

महराजगंज घुघली थाने का मिशन शक्ति केंद्र बना सर्किल स्तरीय मॉडल केंद्र, महिलाओं को किया जागरूक

चाणक्य न्यूज़ इंडिया शम्स तबरेज खान महराजगंज उत्तर प्रदेश।

वृद्ध महिलाओं को मिठाई, साड़ी और खादी के शॉल भेंट कर किया सम्मानित

महराजगंज, 20 अक्टूबर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा विशेष पहल की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने थाना घुघली स्थित मिशन शक्ति केंद्र को सर्किल स्तरीय मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए महिलाओं से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर ने उपस्थित महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर वृद्ध महिलाओं को मिठाई, साड़ी एवं खादी के शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

महराजगंज पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed