आज लखनऊ में 32 स्थानों पर रावण दहन ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अगस्तय 20 अक्टूबर 2026 लखनऊ /उत्तरप्रदेश
आज
में 32 स्थानों पर रावण दहन
ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अगस्तय 20 अक्टूबर 2026 लखनऊ /उत्तरप्रदेश
रावण दहन के लिए उमड़ने वाली भीड़ तो कहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा की चुनौती। दशहरा पर शहर के साउथ जोन में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार यानी कि आज साउथ जोन के 10 थानों में करीब 32 स्थानों पर रावण दहन होगा। भीड़ को संभालने से लेकर महिलाओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 15 क्विक रिस्पॉन्स टीमें (क्यूआरटी) और पीएसी की करीब तीन प्लाटून तैनात की गई हैं।
रावण दहन के सभी स्थलों पर संबंधित थानों की पुलिस टीम और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की जगह पर एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है, जबकि ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
मोहनलालगंज में सबसे अधिक सात स्थानों पर रावण दहन होगा। पीजीआई में पांच, जबकि नगराम, सुशांत गोल्फ सिटी, कृष्णानगर, बंथरा और बिजनौर में तीन-तीन जगह पुतले जलाए जाएंगे। निगोहां में दो और गोसाईंगंज व सरोजनीनगर में एक-एक स्थान पर रावण दहन होगा। गोसाईंगंज में 25 अक्टूबर को भी एक स्थान पर पुतला दहन प्रस्तावित है।
