72 घंटे के भीतर बच्चा चोरी की घटना का खुलासा 02 महिलाओं सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार 🚔✨ SSP नवनीत सिंह की वेल-एक्सपीरियंस्ड एवं एनर्जेटिक लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस की डायनेमिक परफॉर्मेंस
72 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर मां के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
👮♂️ पकड़े गए गिरोह में उत्तर प्रदेश के अमरोहा और भोपा (मुजफ्फरनगर) के दो शादीशुदा जोड़े भी शामिल हैं।
🏕️ बैरागी कैंप स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र से 03 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर फरार हुए थे शातिर अपराधी।
❤️ मां के बहते आंसुओं को हरिद्वार पुलिस ने थामा और बच्ची को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंपा।
🎯 संगीन प्रकरण में पुलिस की उत्कृष्ट जांच का परिणाम यह रहा कि दिल्ली से चोरी किया गया 01 वर्षीय बच्चा भी बरामद किया गया।
📹 दिन-रात ग्राउंड जीरो पर मेहनत, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेजों की गहन पड़ताल और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस कथित बच्चा चोर गिरोह तक पहुंची।
🚨 हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो महिलाओं सहित 06 आरोपियों को दबोचते हुए गिरोह के चंगुल से 02 मासूम बच्चों को मुक्त कराया गया।
💰 प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चुराए गए बच्चों की कीमत 02 से 05 लाख रुपये तक तय की जाती थी तथा गिरोह निसंतान दंपतियों को तलाशकर बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था।
🔍 गिरोह में बच्चों को चुराने, एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने, ग्राहक तलाशने, सौदेबाजी करने और जरूरत पड़ने पर फर्जी माता-पिता बनकर पेश होने तक का सुनियोजित वर्क डिस्ट्रीब्यूशन था।
🌐 गिरोह की जड़ें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड तक फैली हुई पाई गई हैं। मामले में अपहरण के साथ मानव तस्करी की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
👩💼 बच्चों का रेट तय करने और उन्हें बेचने की जिम्मेदारी होने की जानकारी सामने आई है।
🎖️ पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा की जा रही थी।
विभिन्न टीमों को अलग-अलग टास्क देकर लगातार कार्रवाई की निगरानी की गई।
🗣️ एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा “यह वास्तव में एक बड़ी कामयाबी है। हमने एक मां से किया अपना वादा पूरा किया है।”
🏅🚔 हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, पेशेवर जांच और टीमवर्क ने एक बार फिर साबित किया कि अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।
Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Garhwal Range Uttarakhand Police Uttarakhand DIPR Haridwar Police Haridwar Traffic Police #recovery #UKPoliceStrikeOnCrime #bacchachor Delhi Police #DelhiPoliceविवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
