नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘वंदे माँ नर्मदा’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण समारो

0
WhatsApp Image 2026-07-13 at 11.17.26 AM

आज नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आचार्य शुभेश शर्मा द्वारा रचित ‘वंदे माँ नर्मदा’ ग्रंथ का भव्य लोकार्पण समारोह अनन्तः श्री विभूषित श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ श्रीमत् परमहंस परिव्राजकाचार्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर परम पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज के दिव्य सान्निध्य एवं पावन करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह अवसर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और माँ नर्मदा के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का अनुपम उत्सव बन गया।

इस गरिमामयी समारोह में परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानन्द जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत के माननीय प्रांत संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल जी, भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री माननीया सावित्री ठाकुर जी, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी जी सहित अनेक विशिष्ट संत, शिक्षाविद्, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

आचार्य शुभेश शर्मा द्वारा रचित ‘वंदे माँ नर्मदा’ केवल काव्य-संग्रह नहीं, बल्कि माँ नर्मदा के प्रति भारतीय समाज की अटूट आस्था, सनातन संस्कृति के शाश्वत मूल्यों तथा हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का जीवंत दस्तावेज है। यह अनुपम कृति आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रचेतना के प्रति प्रेरित करने वाली अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर क्षेत्र के पर्यावरण संयोजक डॉ. चंद्रप्रकाश जी, श्री दिनेश जी (प्रांत सेवा प्रमुख, आरएसएस दिल्ली), मा. सुबोध जी (वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रांत संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), आईपीएस प्रशांत गौतम जी, श्री कपिल शर्मा जी (सचिव, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा), श्री रूपक शर्मा जी (प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली), श्री देवदत्त जी (जिला संपर्क प्रमुख, आरएसएस रोहिणी), श्री अनिल शर्मा जी (स्वदेशी जागरण मंच) सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारी, प्राध्यापकगण, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।🌸विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed