भाजपा लुधियाना के जिला अध्यक्ष मौदगिल ने तीन सर्कल अध्यक्षों की नियुक्तियां की
लुधियाना 17 अक्टूबर ( ) भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के प्रधान सुनील मौदगिल ने जिला संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जिसके तहत आज हलका केंद्रीय और हलका दक्षिणी में नए सर्कल अध्यक्षों की नियुक्तियां
हुई।जारी लिस्ट में अभी मिश्रा को डंडारी सर्कल ,संजय शर्मा को ढोलेवाल सर्कल और हरजिंदर सिंह को सुभानी बिल्डिंग सर्कल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के साथ ही राजीव अरोड़ा को सोशल मीडिया का को इंचार्ज भी नियुक्त किया।नव नियुक्त सर्कल प्रधानों ने उनको मिली नई जिम्मेवारी के लिए पार्टी का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया की वो पार्टी की तरफ़ से मिली हर ज़िम्मेवारी को पूरी तनदेही और मेहनत से निभायेंगे।इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री हर्ष शर्मा,कैलाश चौधरी,उपाध्यक्ष सुमित टंडन, सरबजीत सिंह काका,सरदार नरेंद्र सिंह मल्ही,सरदार गुरदीप सिंह गोशा,सरदार सतनाम सिंह सेठी मौजूद थे।
