पॉक्सो मामले का वारंटी व एमएमडीआर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक गिरफ्तारी
वारंटी और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह और वृत्ताधिकारी रामधन जाट के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो न्यायालय, सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 02/2026 में वांछित गिरफ्तारी वारंटी मनीष (22) निवासी डिडायच को 12 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इसी अभियान के तहत पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में दर्ज मामले संख्या 175/2026 में वांछित आरोपी राजेश गुर्जर (27) निवासी गोलपुर, थाना बौंली को भी मुखबिर की सूचना पर चौथ का बरवाड़ा कस्बे के पांवडेरा फाटक से गिरफ्तार किया। आरोपी को भी न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में एसआई धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार एवं बलराम की विशेष भूमिका रही।
