सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 10.57.28 AM (1)

अलीगढ़।(सू0वि0) सांसद सतीश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक आहुत की गई।सांसद ने कहा कि यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों का एक ही लक्ष्य है कि अन्त्योदय के लक्ष्य को साकार करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुॅचें।उन्होंने जिला प्रशासन,नगर निगम समेत अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारी टीम

https://chanakyanewsindiampcg.com/?p=10313 भावना के साथ बेहतर ढंग से कार्य कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग व सुझाव शामिल होते हैं तो योजनाएं धरातल पर पारदर्शी तरीके से मूर्त रूप लेती हैं। अधिशासी अभियंता नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गये। समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार सुभाष नेमा ने बताया कि वीबी जीरामजी 02 जुलाई से जिले में संचालित कर 402 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण एवं अन्य कार्य कराए गये हैं। योजना में पारदर्शिता के लिए ई-केवाईसी के माध्यम से पंजीकरण किए जा रहे हैं और मोबाइल एप से हाजिरी को प्राविधान किया गया है। रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन और दैनिक मजदूरी 252 से बढ़ाकर 300 रूपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है।सांसद द्वारा अब तक संचालित मनरेगा योजनान्तर्गत लंबित भुगतान की जानकारी पर बताया गया कि शासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से धनराशि आवंटित की जा रही है उसी के अनुसार भुगतान किया जा रहा है।डीसी एनआरएलएम मंजू त्रिवेदी ने बताया कि वार्षिक लक्ष्य 16722 नये समूहों के गठन के सापेक्ष अब तक 2721 समूह गठित कर 59023 महिलाओं को शामिल किया गया है जिससे अब जिले में 19733 समूहों में 237389 महिलाएं योजित हैं। जीरो पॉवर्टी योजना में चिन्हित सभी 16622 महिलाओं को समूहों से जोड़ा गया है। जिले में अब तक 71080 लखपति दीदी बनाई गई हैं।कौशल विकास योजना में बताया गया कि 350 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है अभी मूल्यांकन होना शेष है। अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई ने बताया कि वर्तमान में कोई भी नया कार्य प्राप्त नहीं हुआ है। विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी ने कहा कि सड़कों एवं भवनों के कार्योपरान्त जनप्रतिनिधियों की शिलापट्टिका के साथ ही उनका लोकार्पण भी कराया जाए।उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से नये प्रस्ताव लेने की भी बात कही।सामाजिक पेंशन की समीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के 75668 लाभार्थियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाए जाने के साथ ही 16058 नवीन पेंशन भी स्वीकृत की गई हैं।इसी प्रकार से 72275 को निराश्रित महिला पेंशन दी जा रही है और 7598 नवीन पेंशन स्वीकृत की गई हैं।जिले में 20433 दिव्यागों को पेंशन दी जा रही है और 226 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं।बैठक में अध्यक्ष द्वारा सचिव एवं बीडीओ को निर्देशित किया गया कि मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होने की सूचना संबंधित विभाग को अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द दी जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 7989 लाभार्थी आवास के लिए पात्र पाए गये हैं। उप निदेशक कृषि ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 5100 नमूने संग्रहित किए गये हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ में 3603 कृषकों को 1.79 करोड़ और रबी की फसल में 540 कृषकों को 2.30 करोड़ की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed