डेयरी संचालक द्वारा सड़क व नाले में गंदगी फैलाना पड़ा भारी, नगर निगम ने लगाया 5 हजार का जुर्माना

0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 10.58.44 AM

अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)नगर निगम सेवा भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को वार्ड 25 ओजोन सिटी रोड मधुबन गीतांजलि कॉलोनी स्थित एक अवैध डेयरी संचालक द्वारा गोबर एवं अन्य अपशिष्ट सड़क तथा नाले में बहाकर गंदगी फैलाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल पशु

https://youtu.be/OFJLp_aauZQ कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए।नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने डेयरी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सड़क पर पशुओं को बांधने के लिए लगाई गई खूंटियों को हटवाया तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के आरोप में रुपए 5000 का जुर्माना वसूल किया।कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा सड़क,नाले अथवा सार्वजनिक स्थानों पर गोबर एवं अपशिष्ट फैलाकर गंदगी की गई तो उसके पशुओं को जब्त करते हुए नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम शहर में स्वच्छता व अतिक्रमण मुक्त शहर बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। किसी भी व्यक्ति, डेयरी संचालक अथवा प्रतिष्ठान को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों एवं नालों को गंदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed