चाणक्य न्यूज़ इंडिया मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा:जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुँचे:मण्डलायुक्त संगीता सिंह

0
WhatsApp Image 2026-07-17 at 10.24.01 AM

अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)आयुक्त,अलीगढ़ मण्डल संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता और गति बनाए रखते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समय से पहुँचाया जाए।बैठक के दौरान आयुक्त ने संस्थागत प्रसव के उपरांत 48 घंटे के भीतर लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित कराने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। समीक्षा के दौरान डी श्रेणी में रहने वाले अधिकारियों को और अधिक तेजी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। रामघाट-कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण संदर्भ पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि पूर्व में रही समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और शीघ्र ही प्रगति परिलक्षित होगी। वहीं अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि रामघाट रोड निर्माण कार्य में विद्युत पोलों से संबंधित कोई बाधा नहीं है और कार्य में तेजी लाई जाएगी। आयुक्त ने कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।फैमिली आईडी योजना में कासगंज और पोषण अभियान में अलीगढ़ की सी श्रेणी पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने

https://youtu.be/mjzg4vFbrVs अधिकारियों को प्रभावी सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक कृषि श्रवण कुमार ने बताया कि मंडल में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इस पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी सहकारी समितियों पर किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराई जाए और किसी प्रकार की कमी न होने पाए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में आयुक्त ने कहा कि प्रभावी पर्यवेक्षण के परिणामस्वरूप मंडल के सभी जिलों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुँचाने में कोई शिथिलता न बरती जाए।सामाजिक वनीकरण एवं ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा में हाथरस की स्थिति पर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि सड़कों पर निराश्रित गोवंश नहीं दिखना चाहिए और जिलों के प्रवेश द्वारों और प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर तत्काल हटाए जाएँ, क्योंकि इससे जिले की छवि प्रभावित होती है। रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि आवेदन पत्र अनावश्यक रूप से लंबित न रखे जाएँ और स्वीकृत मामलों में शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीड़िताओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी अलीगढ़ अविनाश कुमार ने बताया कि जनपद में 22 जुलाई को तीन स्थलों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें।आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान चारों जनपदों के असंतोषजनक फीडबैक वाले प्रकरणों का परीक्षण किया गया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में वास्तविक एवं तथ्यात्मक आख्या प्रस्तुत की जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि असंतोषजनक फीडबैक से जिले और मण्डल दोनों की रैंकिंग प्रभावित होती है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए।बैठक में जिलाधिकारी अलीगढ़ अविनाश कुमार, जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स, जिलाधिकारी एटा अरविंद सिंह, सभी मुख्य विकास मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed