30 वर्ष उपरांत दिगम्बर जैन संत आचार्य श्री नयन सागर जी मुनिराज का अलीगढ़ में हुआ भव्य मंगल प्रवेश

0
WhatsApp Image 2026-07-18 at 12.33.13 AM (1)

अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर में 30 वर्ष उपरांत आचार्य श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ।आचार्य श्री दिल्ली से गाजियाबाद,सिकंदराबाद, बुलंदशहर ल,खुर्जा पद विहार करते हुए प्रात:अलीगढ़ पहुंचे।जैन समाज ने आचार्य श्री अगवानी की एवं बैंड बाजे के साथ मालगोदाम, गांधीपार्क चौराहा,दुबे का पड़ाव , मदार गेट,पुराना हाथरस अड्डा होते हुए बाग वाले मंदिर जी में प्रवेश कराया।

https://youtu.be/A0jRrVZm8t8महिलाओं ने आरती उतारकर आचार्य की अगवानी की। 30 थालियों पर 30 पुण्यार्जक परिवारों ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया।दीप प्रज्वलन एवं आचार्य श्री का मुख्य पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य महेन्द्र कुमार जैन सौरभ जैन पांड्या परिवार को तथा शास्त्र भेंट अजय कुमार जैन अतिशय जैन हरदुआगंज परिवार को प्राप्त हुआ।धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य नयन सागर मुनिराज ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के चेहरे के भाव उसके भीतर के भावों का प्रतिबिंब होते हैं अक्सर मन के भीतर की कशमकश चेहरे पर झलक ही आती है।हर्ष,दुख,विषाद,क्रोध, खेद सब चेहरे पर अंकित होते रहते हैं।इसी से व्यक्ति की मानसिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।हमारे चेहरे का एक भाव ऐसा है जो सदैव दूसरों को आकर्षित करता है मुस्कान मरहम का कार्य भी करती है कोई मरीज अस्पताल में बेसुध पड़ा रहता है सामने से आते हुए डॉक्टर के चेहरे पर अगर मुस्कान हो वह मरीज भी अंदर से मुस्कुराने लगता है। वह मुस्कुराहट उसकी बीमारी पर मरहम की तरह लगने लगती है। वह सकारात्मकता से भर जाता है जो उसे स्वस्थ होने में एक बड़े सहायक का काम करती है। यहां हम मुस्कान की ऊर्जा का अनुभव कर सकते है मुस्कान के भीतर सकारात्मकता भरी होती है जो सर्वत्र माहौल को ऊर्जावान बना देती है।देवी-देवताओं की मूर्तियों और चित्रों में मुस्कान केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी संकेत मानी जाती है।धर्म सभा उपरांत आचार्य श्री की आहारचर्या जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी के आवास पर हुई।शाम को गुरुभक्ति एवं आरती का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित हुआ।कपिल एण्ड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक राजीव जैन ने किया।इस मौके पर मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन मंत्री विजय कुमार जैन कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन मीडिया प्रभारी मयंक जैन,मनोज जैन, संजय जैन,रविन्द्र जैन,हरिकांत जैन,प्रदीप जैन लक्ष्य जैन,प्रशांत जैन सत्यम जैन ऋषभ जैन,दक्ष जैन,शुभ जैन,कैलाश चन्द्र जैन, सुरेश कुमार गढ़ी,सुशील कुमार जैन,दीपक जैन निशी जैन,सीमा जैन,इंद्रा जैन मधु जैन,पूर्वी जैन नीता जैन,मीनू जैन,ऋतु जैन आशा पाटनी,रेशु जैन ममता जैन,एवं समाज के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed