अनुसंधान और नवाचार से समाधान खोजने वाले बाल विज्ञानी तैयार करने का आह्वान
अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एनसीएससी द्वारा आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के 8 जिलों के 36 से अधिक मास्टर ट्रेनर का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आगरा में किया गया।इस कार्यशाला का उद्देश्य सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार पर विचार-विमर्श करना था।शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समस्या का समाधान खोजने वाले बाल विज्ञानी तैयार करें।एमडी जैन इंटर कॉलेज, आगरा में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डॉ वी पी सिंह,राज्य समन्वयक दीपक शर्मा,डॉ निखिल जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य सत्र में अपशिष्ट
https://youtu.be/A0jRrVZm8t8 प्रबंधन,ऊर्जा स्रोतों का अन्वेषण,जल प्रबंधन, भोजन,स्वास्थ्य,कृषि और स्थिरता हेतु भारतीय ज्ञान प्रणाली के अनुप्रयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने शिक्षकों प्रशिक्षुओं के साथ विचार-विमर्श किया।जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों में विज्ञानी दृष्टिकोण विकसित करना है,शिक्षक ही वह धुरी हैं,जो विद्यार्थियों को रटने की प्रवृत्ति से दूर ले जाकर अनुसंधान,नवाचार और स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से हम नन्हे विज्ञानियों की फौज तैयार कर रहे हैं, जो भविष्य के विकसित भारत की नींव रखेंगे।विभिन्न तकनीकी एवं विज्ञानी संस्थानों के विशेषज्ञों ने शिक्षकों को प्रोजेक्ट निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर एक मार्गदर्शिका एवं पोस्टर का विमोचन भी किया गया। डा.निखिल जैन ने आह्वान किया कि अपने-अपने जनपदों में अन्य विज्ञान शिक्षकों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ें ।
