पिता की स्मृति में महापौर प्रशांत सिंघल और उनके भाई निशांत सिंघल का सेवा संकल्प केशव सेवा धाम को भेंट किया डेढ़ माह का राशन व इलेक्ट्रिक स्कूटर

0
WhatsApp Image 2026-07-18 at 12.36.55 AM (1)

अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)शहर के महापौर प्रशांत सिंघल एवं उनके भाई निशांत सिंघल ने अपने दिवंगत पिता सेठ रमेश चन्द्र सिंघल की पावन स्मृति में सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार को केशव सेवा धाम छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ माह की भोजन सामग्री एवं एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भेंट किया।सायंकाल आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि उनके पिता सदैव सेवा,सहयोग और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते थे,उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए यह सेवा समर्पित की गई है।समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में केशव सेवा धाम छात्रावास के विद्यार्थियों एवं पदाधिकारियों ने महापौर और उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।भोजन सामग्री से छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा,वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर का उपयोग सेवा धाम के दैनिक कार्यों एवं आवश्यक सेवाओं के संचालन में किया जाएगा।इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत सेठ रमेश चन्द्र सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा और संस्कारों को याद किया तथा महापौर प्रशांत सिंघल एवं निशांत सिंघल के इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम श्रद्धांजलि, सेवा और सामाजिक समर्पण के भाव के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राजकुमार,योगेश कुमार,गोविंद कुमार,राम शंकर,राम,अजय

https://chanakyanewsindiampcg.com/?p=10347 सर्राफ,मुकेश कुमार,श्याम नारायण,राजीव,मनवीर, कालीचरण,शशि बालाजी, गीतिका,मेयर परिवार से सुनीता सिंघल,प्रशांत कुमार,पूजा सिंघल निशांत सिंघल,मेघा सिंघल,प्रियांश शिवांशराजकुमार,अनीता जैन, शेखी,आंचल,चिराग,दिया,राजू, विवा,अतुल,नीना,संजय,सुधीर,
शिखा,ज्योति,अंकित,सीमा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed