एक पेड़ मां के नाम अभियान: पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए जैन समाज ने रोपे पौधे

0
WhatsApp Image 2026-07-19 at 8.28.42 PM

अलीगढ़।(संजय सक्सेना ब्यूरो चीफ)रविवार को गंगेरवाल जैन सभा रजि.एवं जैन समाज सेवा समिति रजि.अलीगढ़ द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जैन श्मशान गृह में पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशांत सिंघल महापौर अलीगढ़ का समिति के पदाधिकारियों ने माला और पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। प्रशांत सिंघल ने समिति के पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण करके कहा कि यह अभियान नहीं, धरती मां की गोद में डाला गया श्रद्धा का बीज है,जो अब पीढ़ियों तक छाया देगा,संस्कार देगा और कहेगा कि ‘मैंने एक पेड़ मां के नाम लगाया है।वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं।राजीव जैन ने कहा कि ये आस्था की छाया और सांसों के साधक हैं भगवान महावीर ने साल वृक्ष के नीचे साधना कर केवल ज्ञान की प्राप्ति की थी।शरद जैन ने कहा कि आज धरती को हरियाली का हार पहनाया,बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए छाया,शुद्ध वायु और सांस्कृतिक चेतना का संचित कोष खड़ा किया आज लगाया गया हर पेड़ आने वाले वर्षों में धरती के लिए एक हरित प्रहरी की भूमिका निभाएगा।मनुष्य को प्रकृति के प्रति समर्पण की भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए।मुनेश जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं,बल्कि उन पौधों की देखभाल और संरक्षण भी है। जिसके लिए हमने ट्री गार्ड एवं माली की व्यवस्था भी की है।एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।आभार नीरज जैन मयंक जैन ने किया।इस मौके पर प्रमेंद्र जैन,पवन जैन,हेमंत जैन, विनय जैन,कुणाल जैन,नवनीत जैन,सुनील जैन,संतोष जैन,यतेंद्र जैन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed